Site icon Thehimachal.in

राजीव बिंदल की तीसरी पारी शुरू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी फिर संभाली

rajiv-bindal-appointed-bjp-himachal-president-third-term

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजीव बिंदल को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की।

होटल पीटरहाफ में हुई ऐतिहासिक घोषणा, डॉ. बिंदल तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष

हिमाचल भाजपा संगठन पर्व के समापन समारोह में मंगलवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। होटल पीटरहाफ, शिमला में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने डॉ. राजीव बिंदल के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें तीसरी बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

कार्यकर्ताओं के जोश और वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी में हुआ स्वागत

इस ऐतिहासिक मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सतपाल सत्ती, सुरेश भारद्वाज, चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज, सांसद इंदु गोस्वामी और हर्ष महाजन समेत अनेक वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित रहे।
करीब 1000 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में डॉ. बिंदल को सर्टिफिकेट और भाजपा का झंडा सौंपा गया। सभी नेताओं ने मंच पर भाजपा का ध्वज फहराकर इस निर्णय का स्वागत किया।

जितेंद्र सिंह बोले: कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की खूबी बिंदल में है

घोषणा करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, “मैं हिमाचल आकर आपको आपका अध्यक्ष लौटा रहा हूँ। यह बहुत कम होता है कि किसी नेता को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने का अवसर मिले। इसका अर्थ है कि उनमें कार्यकर्ताओं को संगठित और सशक्त करने की विशेष योग्यता है।”

नई नियुक्तियों की भी घोषणा, कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं की नियुक्तियां भी घोषित की गईं।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, अनुराग ठाकुर, कंगना रनौत, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन को भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में पदेन सदस्य नियुक्त किया गया।
इसके अलावा गोविंद ठाकुर, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, पवन काजल, रश्मिधर सूद, पायल वैद्य, डॉ. राजीव सहजल और संजीव कटवाल को संगठनात्मक भूमिकाएं सौंपी गईं।

पदभार ग्रहण के बाद बिंदल का संकल्प: 24×7 पार्टी के लिए समर्पित रहूंगा

पार्टी मुख्यालय “दीप कमल चक्कर” में पदभार ग्रहण करते हुए डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का प्यार और नेतृत्व का विश्वास है कि उन्हें फिर से यह ज़िम्मेदारी मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, बीएल संतोष और सभी राष्ट्रीय नेताओं का आभार व्यक्त किया।

“झूठी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है”

बिंदल ने आने वाले दो वर्षों को चुनौतीपूर्ण बताया और कहा कि वह 24×7 पार्टी के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वचन मांगा कि वे कंधे से कंधा मिलाकर काम करें।
उनका लक्ष्य है:

Exit mobile version