उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी के चलते हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। पर्यटन कारोबार को मिला बड़ा फायदा, होटल्स,k और होमस्टे हुए फुल।
मैदानी गर्मी ने हिमाचल के टूरिज्म सीजन को दी नई रफ्तार
उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में बढ़ती Heatwave ने इस बार हिमाचल प्रदेश के पर्यटन सीजन को जबरदस्त Boost दिया है। गर्मी से राहत पाने के लिए स्कूलों की छुट्टियों के साथ-साथ परिवार और युवा हिमाचल की वादियों की तरफ रुख कर रहे हैं।
कश्मीर की घटनाओं का असर हिमाचल टूरिज्म पर
Pahalgam में हुए आतंकी हमले के चलते कुछ टूरिस्ट्स ने श्रीनगर की बजाय हिमाचल को अपनी Holiday Destination बनाया है। इसका असर शिमला, मनाली, डलहौजी और मकलोडगंज जैसे मुख्य शहरों में साफ नजर आ रहा है, जहां Hotels की Occupancy Full चल रही है।
ट्रैफिक डाटा से भीड़ की पुष्टि
Tourism Flow का अंदाजा ट्रैफिक डाटा से भी लगाया जा सकता है। शिमला में हर दिन औसतन 10,000 Vehicles पहुंच रही हैं, जबकि मनाली की ओर ये संख्या इससे कहीं ज्यादा है। Atal Tunnel और Lahaul-Spiti की ताजा बर्फबारी ने भी पर्यटकों को आकर्षित किया है।
टूरिज्म डिपार्टमेंट को है 2025 से बड़ी उम्मीद
हिमाचल पर्यटन विभाग को 2025 में रिकॉर्ड तोड़ टूरिज्म की उम्मीद है। 2024 में राज्य में कुल 1.81 करोड़ टूरिस्ट पहुंचे, जिनमें 82,765 विदेशी और 1.80 करोड़ घरेलू सैलानी थे। ये संख्या 2023 से करीब 13% ज्यादा थी।
साल 2025 की अच्छी शुरुआत
जनवरी से अप्रैल 2024 तक हिमाचल में 53.81 लाख टूरिस्ट आए थे, जबकि 2025 की इसी अवधि में अब तक 40.67 लाख पर्यटक पहुंचे हैं। मई-जून के आंकड़ों पर नजर बनी हुई है, जिससे Summer Season की पूरी तस्वीर साफ होगी।
होटल ऑक्युपेंसी 80% के पार, तैयारियों में जुटा विभाग
HPTDC के MD राजीव कुमार ने बताया कि सभी प्रमुख डेस्टिनेशनों में Bed Occupancy 80% से ऊपर चल रही है। मनाली का Nagar Castle Hotel भी रिपेयर के बाद अब Operational है। विभाग को उम्मीद है कि अगर मानसून सामान्य रहा तो Summer Tourism Season लंबा चलेगा।
Delhi-Leh रूट पर आज से HRTC की बस सेवा शुरू
पर्यटकों के लिए एक और राहत की खबर है कि 11 जून से HRTC की Delhi-Kelong-Leh Bus Service शुरू हो रही है। 12 जून को केलांग से लेह के लिए इस बस को हरी झंडी दिखाई जाएगी। एचआरटीसी केलांग डिपो को इस रूट की अनुमति मिल चुकी है और पर्यटकों में उत्साह का माहौल है।