पुलिस विभाग के डीआईजी नोर्थ जोन अभिषेक दुल्लर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पालमपुर सेंटर में दो युवाओं को शक के आधार पर पकड़ा गया है, इस संबंध में जांच चल रही है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत राज्य भर में लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया।
हिमाचल के पालमपुर पुलिस भर्ती केंद्र से एक संदिग्ध अभ्यर्थी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और कागजातों की गहन वेरिफिकेशन की जाएगी।
पालमपुर पुलिस भर्ती सेंटर से दो संदिग्ध अभ्यर्थी हिरासत में
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अंतर्गत पालमपुर के परीक्षा केंद्र से दो संदिग्ध अभ्यर्थियों को पुलिस विभाग ने हिरासत में लिया है। उन्हें पालमपुर थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है।
परीक्षा प्रक्रिया के बीच गतिविधियों पर संदेह
पुलिस को परीक्षा के दौरान इन अभ्यर्थियों की गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। अब उनके दस्तावेजों और परीक्षा प्रक्रिया में भाग लेने की वैधता की जांच की जा रही है।
पहले भी हो चुके हैं पुलिस भर्ती घोटाले
यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि इससे पहले भी हिमाचल में पुलिस भर्ती परीक्षाओं में घोटाले सामने आ चुके हैं। वर्ष 2022 में पेपर लीक का बड़ा मामला सामने आया था, जिसमें 88 आरोपी सीबीआई जांच के घेरे में आए थे।
HPPSC को सौंपी गई परीक्षा जिम्मेदारी
पिछली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (HPPSC) को परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बावजूद पालमपुर सेंटर में यह संदेहास्पद घटना सामने आई है।
DIG और SSP ने की पुष्टि
डीआईजी नॉर्थ ज़ोन अभिषेक दुल्लर ने दो संदिग्ध युवाओं को पकड़े जाने की पुष्टि की है। कांगड़ा की एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की गहराई से जांच और हर दस्तावेज का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
1088 पदों के लिए हो रही है भर्ती प्रक्रिया
इस बार राज्यस्तर पर कुल 1088 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती की जा रही है, जिसमें 708 पद पुरुषों और 380 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ग्राउंड टेस्ट के बाद अब लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन प्रक्रिया जारी है।