मनाली-सरचू मार्ग आज से खुला, रोहतांग दर्रा भी वाहनों के लिए चालू

manali-sarchu-road-open-rohtang-pass-traffic-resumes

मनाली-सरचू राष्ट्रीय राजमार्ग आज से आम वाहनों के लिए खोल दिया गया है। रोहतांग दर्रा भी अब ट्रैफिक के लिए खुल चुका है। पर्यटकों और लेह जाने वालों को अब राहत मिलेगी। बीआरओ ने रास्ता क्लियर कर दिया है।

सामरिक दृष्टि से अहम मनाली-लेह NH-003 बहाल, रिकॉर्ड समय में खुला मार्ग

सीमा सड़़क संगठन (BRO) ने सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) को बहाल कर दिया है। 431 किमी लंबे इस मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। प्रोजेक्ट दीपक के तहत BRO ने दारचा से सरचू तक की सड़क को भी क्लियर कर दिया है। अब 13 मई से सभी प्रकार के वाहन इस मार्ग पर चल सकेंगे।

लाहौल-स्पीति जिला अब फिर से लेह से जुड़ गया है, जिससे सेना, पर्यटक और होटल व्यवसायियों को बड़ी राहत मिली है। हालाँकि प्रशासन ने यात्रियों को मौसम की स्थिति और लैंडस्लाइड/हिमस्खलन के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।

रोहतांग दर्रा 14 मई से पर्यटकों के लिए खुलेगा, 1200 गाड़ियों को रोजाना परमिट

मनाली से रोहतांग दर्रे की ओर जाने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। 14 मई से रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

प्रत्येक दिन केवल 1200 पर्यटक वाहन (800 पेट्रोल, 400 डीज़ल) को ही जाने की अनुमति होगी। परमिट rohtangpermits.nic.in वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं, जिसकी फीस 550 रुपए होगी।

बर्फबारी के कारण इस बार बहाली में देरी हुई, लेकिन अब पर्यटक रोहतांग में बर्फ का आनंद ले सकेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से होटल व होम स्टे मालिकों को यात्रियों को मौसम के प्रति सतर्क करने की सलाह दी है।

हिमाचल में मौसम साफ, तापमान बढ़ेगा – सूरज बरसाएगा अंगारे

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय के बाद अब मौसम साफ हो गया है। 13 से 15 मई तक आसमान पूरी तरह खुला रहेगा। इसके चलते तापमान में तेज़ी से बढ़ोतरी होगी।
पिछले डेढ़ हफ्ते में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब गर्मी फिर से लौटेगी। पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान 38.0°C तक दर्ज किया गया।
1 से 11 मई तक सामान्य से 29% अधिक बारिश हुई है। अब मौसम विभाग ने लोगों को धूप और गर्मी के लिए तैयार रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *