Site icon Thehimachal.in

कांगड़ा में प्रवासियों पर कार्रवाई, बिना रजिस्ट्रेशन रह रहे लोगों को खदेड़ा गया

kangra-action-against-unregistered-migrants

कांगड़ा जिले में प्रशासन ने बिना रजिस्ट्रेशन रह रहे प्रवासियों पर कार्रवाई करते हुए कई लोगों को इलाके से बाहर किया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिना वैध दस्तावेजों के रहने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कांगड़ा में चला प्रवासियों के खिलाफ विशेष अभियान

जिला कांगड़ा में शुक्रवार को क्रांति संस्था द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बिना पंजीकरण के रह रहे प्रवासी लोगों को इलाके से बाहर किया गया।

बिना दस्तावेज रह रहे थे प्रवासी

संस्था के प्रधान धीरज महाजन ने बताया कि कई प्रवासी बिना पंजीकरण, पुलिस वेरिफिकेशन, आधार कार्ड और अनुमति के दाड़ी क्षेत्र में रह रहे थे। जब जांच की गई, तो पाया गया कि 12 रेहड़ियों का मालिक एक ही व्यक्ति है।

11 प्रवासियों को प्रदेश से बाहर निकाला

कार्रवाई के दौरान 11 प्रवासी लोगों को देवभूमि हिमाचल से बाहर किया गया। संस्था ने प्रशासन के साथ मिलकर यह सख्त कदम उठाया।

जनता से की सतर्कता बरतने की अपील

धीरज महाजन ने प्रदेश और देश की जनता से अपील की है कि यदि आपके आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति बिना पहचान या पंजीकरण के रह रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Exit mobile version