हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आपात स्थिति को देखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
Chamba News: सिंदूर ऑपरेशन के बाद चंबा में प्रशासन सतर्क, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
Chamba | May 10, 2025 — भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और Operation Sindoor के बाद उत्पन्न सुरक्षा स्थिति को देखते हुए चंबा जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। Deputy Commissioner Mukesh Repaswal ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 35 के तहत जिले के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियाँ तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं।
आपात आदेश जारी, छुट्टी पर गए अधिकारियों को तुरंत लौटने के निर्देश
जारी अधिसूचना के अनुसार, कोई भी अधिकारी या कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा। यदि कोई अवकाश लेकर बाहर गया है, तो उसे तुरंत स्टेशन पर रिपोर्ट करना होगा। सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करें।
जिन विभागों पर लागू होंगे आदेश:
पुलिस विभाग
वन विभाग
स्वास्थ्य और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन
जल शक्ति एवं लोक निर्माण विभाग (PWD)
पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग
परिवहन विभाग एवं HRTC
नगर परिषद और नगर पंचायत कर्मचारी
आयुष, अग्निशमन सेवा और पशुपालन विभाग
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि वर्तमान हालात को देखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए यह निर्णय आवश्यक था। उन्होंने कहा, “सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल पर तत्पर रहना अनिवार्य है। प्रशासन हर परिस्थिति के लिए तैयार है।”