Site icon Thehimachal.in

HP News: शिक्षा मंत्री का जयराम ठाकुर पर सियासी हमला, स्वार्थ की राजनीति का आरोप

शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रदेश भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अन्य राज्यों में स्वार्थ की राजनीति के लिए भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अन्य राज्यों में जाकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ झूठे आंकड़े पेश कर प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। रोहित ठाकुर ने सुझाव दिया कि जयराम ठाकुर को राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की सराहना करनी चाहिए।

रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में गारंटियों से भी अधिक कार्य किए हैं। दस में से पांच गारंटियों को पूरा किया जा चुका है, और बाकी को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। सरकार ने 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की है, युवाओं के लिए 680 करोड़ की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना शुरू की है और पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू की है। इसके अलावा, फलों के समर्थन मूल्य में रिकॉर्ड वृद्धि और बागवानों की समय पर अदायगी सुनिश्चित की गई है।

Exit mobile version