Site icon Thehimachal.in

आपदा के समय भाजपा ने प्रदेश का किया समर्थन

आपदा के समय भाजपा ने प्रदेश का किया समर्थन

संसदीय क्षेत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को समीरपुर में स्थानीय जनता से मुलाकात की और अपनी कुलदेवी माता अवाहदेवी का पूजन-अर्चन कर सर्वकल्याण की कामना की।

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन के कारण राज्य में अव्यवस्था और अनिश्चितता का माहौल है। ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र की योजनाओं के भरोसे प्रदेश का विकास हो रहा है, जबकि राज्य सरकार न तो नए प्रोजेक्ट ला पा रही है और न ही पुराने कामों को ठीक कर पा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा में भी सड़कों की स्थिति खस्ताहाल है, जो इस सरकार की नाकामी को दर्शाता है। ठाकुर ने स्थानीय जनता से आग्रह किया कि वे सरकार की असफलताओं के खिलाफ आवाज उठाएं और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Exit mobile version